एक भाई के विरुद्ध दे रहे हैं धरना छः भाई बंटवारे को हैं तैयार, सातवां कर रहे हैं आनाकानी संपत्ति बंटवारा का मामला
नारायणपुर : नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना के मधुरापुर बाजार में बजाज परिवार ने पैतृक संपत्ति बटवारा के लिए घर, दुकान के सामने गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. यह विवाद मधुरापुर के प्रतिष्ठित बजाज परिवार से ई.सजन बजाज व संतोष बजाज सहित 7 भाई के बीच है.
Total Downloads: 378
सजन बजाज ने कहा कि हमलोग 6 भाई आपस में सहमति से शांतिपूर्ण तरीके से बंटवारा करने के लिए तैयार हैं लेकिन एकमात्र संतोष बजाज बाधा पैदा करके बटवारा में सहयोग नहीं कर रहा है. बटवारा के मामले को उलझाने के लिए संतोष ने कोर्ट में मामला दायर कर दिया है. गुरुवार को इस बारे में सन्तोष बजाज ने उसके आवास पर आए पुलिस को कहा कि ढाई साल बाद बटवारा होगा, मुझे ढाई साल का समय चाहिए लेकिन अन्य भाई ने कहा कि समय को लंबा खीचना न्यायसंगत नहीं है, संतोष का नियमानुसार तैयार नहीं होना विवाद का कारण बताया जा रहा है. सभी ने तुरत बटवारा करने का मांग किया. धरना पर बैठे सजन बजाज, विश्वनाथ बजाज, पवन बजाज, निर्मल बजाज, श्यामसुंदर बजाज, नवल बजाज, संजय बजाज, रेखा देवी, ललिता बजाज, भगवती देवी, रेणु देवी, अदिति कु ने कहा की हमलोगों के विवाद का निपटारा स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर नहीं होगा तो जिलाधिकारी कार्यालय का सामने धरना देंगें. अदिति कुमारी अपने ताऊ संतोष बजाज को अपनी विधवा मां के साथ रो-रो कर कहती है कि मुझे मेरे पिता स्व सुरेश बजाज के हिस्से की जमीन बांटकर दीजिये उसपर घर बनाना है, लेकिन पत्थर दिल कठोर संतोष का दिल भतीजी के आंसू से नहीं पिघला. उसने उसकी बातों को अनसुना करते हुए पल्ला झाड़ लिया.
