खरीक :खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार गोल चौक निवासी राज कुमार साह 25वर्ष ने पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार की देर रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली. जहर खाने के कुछ ही देर बाद युवक को बेचैनी होने लगी. खराब होते देख परिजनों ने युवक को इलाज के लिए खरीक बाजार के स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गया तब तक काफी देर हो चुकी थी. बेचैन युवक की गंभीर स्थिति को देख स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया. युवक की बिगड़ती हालत को देख परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को जेएलएनएमसीएच भागलपुर में भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
Total Downloads: 116
ग्रामीणों ने बताया कि राज कुमार साह बीते कई दिनों से पारिवारिक कलह से गुजर रहा था. शनिवार को डोरिया से खान पान का काम करके वापस घर लौटा था पिता और भाइयों में दिन के पारिश्रमिक मजदूरी बटवारे को लेकर विवाद हुआ. पिता और भाइयों ने राज कुमार शाह को 2600 रुपये हिस्से की मजदूरी दिया. राज कुमार 4600 मांग रहा था. पिता और भाइयों ने उसे ₹4600 देने से इंकार किया इसी बात को लेकर परिवार में कलह होना शुरू हो गया जिसे आसपास के पड़ोसियों ने भी सुना. ग्रामीणों ने बताया पूर्व से ही परिवार के लोग राजकुमार को उत्पीड़ित कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि राज कुमार साह बीते कई दिनों से पारिवारिक कलह से गुजर रहा था. शनिवार को डोरिया से खान पान कैटरर का काम करके वापस घर लौटा था.पिता और भाइयों में दिन के पारिश्रमिक मजदूरी बटवारे को लेकर विवाद हुआ.

पिता और भाइयों ने राज कुमार साह को 2600 रुपये बतौर मजदूरी दिया.लेकिन राज कुमार अपना हिस्सा 4600 रुपये मांग रहा था. पिता और भाइयों ने उसे ₹4600 देने से इंकार किया. इसी बात को लेकर परिवार में कलह होना शुरू हो गया. जिसे आसपास के पड़ोसियों ने भी सुना. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व से ही परिवार के लोग राजकुमार को उत्पीड़ित कर रहे थे. पूर्व में भी परिवार के लोगों ने राज कुमार साह के साथ 80000 रुपये का बंध पत्र बनवाया. परोस के लोगों ने बताया कि परिवार में साझे मद का 46000 रुपये बकाये कर्ज को सूदसहित अस्सी हजार रुपये राज कुमार से अदायगी करने के लिये जबरिया बंधपत्र बनवाया.मजदूरी कर बकाये का रकम अपने भाई को देकर अदा कर रहा था.
भाई को कर्ज चुकाते चुकाते राज कुमार थक चुका था. आखिरकार परिवार की लम्बे समय से जारी मानसिक यंत्रणा को झलने से परेशान और त्रस्त होकर शनिवार को घर में रखे थाइमेट जहर को खाकर सो गया. मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि हमने उसे काफी बैचेन देखा. पेट दर्द की शिकायत बता रहा था. इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. उसका पति राज कुमार दम तोड़ दिया. मृतक का साला रूपेश कुमार ने बताया कि खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

