नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 17 अगस्त 2026 को गनौल गांव में की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 143
गिरफ्तार महिला की पहचान गनौल गांव निवासी लखी देवी, पति मंटु चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गांव से ही शराब के साथ पकड़ा।
भवानीपुर थाना प्रभारी शंभु कुमार ने बताया कि मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मंगलवार को महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
