नवगछिया : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पकरा पंचायत के खगड़ा ग्राम में सर्व धर्म सनातन भागवत कथा के प्रवचनकर्ता संत श्री नारायण दास जी महाराज के द्वारा बनाये जाने वाला गौशाला के भवन भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
Total Downloads: 72

सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने प्रवचन कार्यक्रम में भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र धन्य है जो कि संत श्री नारायण दास जी महराज द्वारा गौशाला भवन निर्माण कार्य का नीव आज डाला गया यह बहुत ही क्षेत्र के लिए पुनीत कार्य हुआ है । आज हमारा समाज व देश के लोग भटकाव के स्थिति में है चौहराहे पर खड़े है लोभ मोह के जाल में फसे हुए है । अपने लोग अपनों को स्वार्थ बस भूल चुके है । इस सभी कुरितियो से मुक्ति है अध्यात्मिकता के रास्ते ही पा सकते है।भागवत हो गीता हो सभी धर्म के ग्रन्थ आपसी भाई चारा और एकता का सन्देश देता है। दुःख और संकट के घड़ी में हम आध्यात्मिकता के रस्ते ही शांति और समृद्धि पा सकते है। मौके पर अमरजीत दास महराज जी शंकर दास,मौह्मता राम दास सहित कई भक्तजन मौजूद थे ।
