प्रेम कहानी का एक अलग रूप सामने आया है, जिसमें एक प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने की जिद कर उससे शादी की अब वह उसी प्रेमी से बचाव की गुहार लगा रही है। जिस प्यार को पाने के लिए वह पूरी दुनिया से बगावत कर बैठी और शादी कर सतरंगी सपने सजाए ससुराल पहुंची उसी प्रेमी से पति बने युवक पर हत्या करने का आरोप लगा रही है।

यह घटना बाढ़ थाना के बैढना पंचायत में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती अब उसी प्रेमी पति से बचाव की गुहार लगा रही है। ग्वार निवासी पिंकी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घर से भाग निकली और बाढ़ के उमानाथ मंदिर में उसके साथ शादी की।

ससुराल जाने के बाद उसे प्रेम का सही मतलब उस वक्त समझ में आया जब पति ने पहले दिन से ही उसकी पिटाई करनी शुरु कर दी। अब पिंकी अपने प्रेमी पति से छुटकारा चाहती है। पीड़िता के पिता ने कोर्ट में कंप्लेन केस किया है। वहीं पुलिस से भी त्वरित कारवाई किए जाने की गुहार लगा रही है लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं की गई है।

वहीं पति रमाकांत बराबर लडक़ी और उसके परिवार को धमकी देता आ रहा है। कई बार तो परेशान होकर पीड़िता ने ट्रेन से कटकर जान देने की भी कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। परेशान पीड़ित परिवार अब बाढ़ एएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *