,, गिरफ्तार चोरों में पुलिस पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारी

,, वेंटिलेशन से कैसे घरों में घुसे थे दिखाया डेमो, गिरफ्तार चोरों को भेजा गया जेल

नवगछिया : नवगछिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोर गिरोह के सदस्यों को नवगछिया पर एक दर्जन से अधिक घर एवं दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गिरफ्तार हुए चोर के हरनाथचक अभिषेक आनंद, धरहरा के मिलन कुमार, नवगछिया के रितेश कुमार, गुड्डू कुमार एवं चंदन कुमार पुलिस के समक्ष नवगछिया में हुए बड़ी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार की है. वेंटिलेशन एवं ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह ने नवगछिया पुलिस को किस तरह वेंटिलेटर से घरों में प्रवेश करते हैं. उसका डेमो भी दिखलाया. चोरों के इस कारनामे को देख सभी दंग रह गए बिना सहारा लिए सभी चोर वेंटीलेटर के माध्यम से अंदर प्रवेश कर गए.

नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि नवगछिया के गौरी शंकर फर्नीचर दुकान में एक लाख 31हजार की चोरी, नवगछिया कपड़ा व्यवसाय की दुकान में चोरी, मिल टोला के घर में लाखों की चोरी, प्रोफेसर कॉलोनी में हुई चोरी, गौशाला रोड स्थित डेमोंस्ट्रेटर के घर में हुई चोरी, मध्यान भोजन के साधन सेवी रंजीत मालाकार के भवानीपुर साहू टोला स्थित घर में चोरी की घटना को इन्हीं चोर गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया था. पुलिस ने बताया कि इसके अतिरिक्त एक और चोर गिरोह नवगछिया में सक्रिय हैं जो चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस उक्त चोर गिरोह की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. जल्द ही उन लोगों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी.

,, चंदन के घर बनती थी चोरी की योजना

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि उनका नवगछिया में ठहरने का जगह चंदन कुमार रजक का घर था. वह लोग वहीं पर रह कर चोरी की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग करते थे. प्लानिंग के बाद रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

,, जमानत पर बाहर आए चोर चोरी की घटना को दे रहा है अंजाम

नवगछिया में हाल के दिनों में लगातार चोरी की घटना से जहां नवश्या के स्थानीय लोग परेशान हैं. कब किसके घर में चोरी हो जाए कहना मुश्किल है. वही चोरों के इस कारनामे से पुलिस की नींद भी पूरी हुई है. बताया जाता है कि चोरी के लैपटॉप हुआ मोबाइल फोन के साथ पूर्व में गिरफ्तार हुए चोर गिरोह जमानत पर बाहर निकलने के बाद पुनः चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया के गौशाला रोड स्थित डेमोंस्ट्रेटर के घर हुई चोरी पुलिस ने चोरी की गई लैपटॉप व मोबाइल फोन के साथ नवगछिया हरियापट्टी के सनी कुमार भगत, अभिया के सुमित कुमार एवं मक्खतकिया तक के अयान अली को चोरी के इन सामानो के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद ये लोग फिर से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *