खरीक : खरीक बाजार पंचायत की मुखिया उमा देवी के नेतृत्व में मनरेगा ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड सदस्यों द्वारा प्रस्तावित योजना को स्वीकृति दी गई. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय चौधरी, वार्ड सदस्य नवीन कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी थी.

