featured-image

Whatsapp group Join

नवगछिया : रंगरा चौक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आगामी 21 जनवरी 2017 को राजव्यापी मानव श्रृंखला बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय संचालन समिति गठित की गई. जिसमें सदस्य सचिव के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया. रंगरा प्रखंड में प्रखंड शिक्षा  पदाधिकारी का पद रिक्त रहने के कारण बरीय साधनसेवी मुकेश मंडल, थाना प्रभारी रंगरा सुजीत कुमार, पंचायतीराज पर्यवेक्षक, प्रखंड प्रभारी रंगरा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ,प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जीवीका सह संयोजक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंगरा चौक, के आर पी साक्षरता मुकेश कुमार, सदस्य बनाए गए हैं ।इस बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी विभागों के सहयोग से आगामी 21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के द्वितीय चरण के समर्थन में राजव्यापी मानव श्रृंखला तैयार करने की योजना है. संभवत यह विश्व कीर्तिमान होगी. रंगरा चौक प्रखंड में मानव श्रृंखला कटिहार जिले के सीमांत ओवरपास से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 होते हुए मकन्दपुर चौक तक जाएगी. इसके अलावे उन्होंने बताया कि आगामी 23 दिसंबर को पंचायत समिति की बैठक है. बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करते हुए जन भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया जाएगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet