दिल्ली : एक लंबे इंतजार के बाद पूरे देश में गुड्स और सर्विस टैक्स (GST) लागू  कर दिया गया है। जीसटी लागू होने के साथ ही लोग कनफ्यूज हैं कि क्याा-क्या महंगा हुआ और क्या-क्या सस्ता हुआ। इन परेशान लोगों में मोबाइल यूजर्स भी शामिल हैं। यूजर्स इस बात को लेकर परेशान हैं कि अब कितने रुपये के रिचार्ज पर कितने रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। खैर, आपको परेशान होने की दरकार नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं।

जीएसटी के बाद पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर को क्या मिलेगा?

 मोबाइल यूजर्स
सबसे पहले बता दें कि जीएसटी के तहत  दूरसंचार सेवाओं पर जहां 15% टैक्स लगता था वहीं अब 18% कर लगेगा। यानी पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स को तीन 3 परसेंट टैक्स देना होगा। यानी 100 रुपये के रिचार्ज पर आपको सिर्फ 82 रुपये मिलेंगे।

मौजूदा टैक्स रेट के मुताबिक अगर आप एक पोस्टपेड यूजर हैं और अभी तक 500 रुपये का बिल आता था तो अब आपको 18 फीसदी टैक्स के साथ 590 रुपये का आएगा। वहीं प्री-पेड यूजर्स की बात करें तो अगर आप 100 रुपये के टॉपअप वाउचर का रिचार्ज कराते हैं तो आपको सिर्फ 82 रुपये मिलेंगे, जबकि जीएसटी लागू होने से पहले आपको 85 रुपये मिलते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *