IMG_20170312_50494

नवगछिया : नवगछिया का शहरी और ग्रामीण इलाका रविवार की संध्या भक्त प्रह्लाद और मोर मुकुट वंशी वाले के जय कारों से गूंज उठा | यह जयकारा क्षेत्र के आस पास के ही लोग, युवक और बच्चे लगा रहे थे |
होली के मौके पर भक्त प्रह्लाद और मोर मुकुट वंशी वाले का जयकारा लगाते हुए लोगों की टोलियाँ धीरे धीरे होलिका दहन स्थल की ओर बढ़ती देखी गयी | जिनके हाथों में गोबर से बने छोटे छोटे उपलों की माला, खेतों में तैयार हो रही नयी फसल गेहूं व चना की बालियाँ और एक एक बर्तन भी थे |

ici computer copy

क्या कहते है ललीत बाबा 

ललीत बाबा ने बताया कि इस दिन अपनी राशि के स्वामी के अनुसार अगर पौधों के जड़ की आहुति दी जाय तो भाग्य हमेशा साथ देता है और होलिका के राख को घर ला के होली के दिन पुरे शारीर में लगाने से किस तरह का रोग शारीर को ग्रसित नहीं करता है

ये सभी एक जगह जमा हो कर होलिका दहन के कार्यक्रम को सम्पन्न किया | इस तरह का कार्यक्रम नवगछिया में घाट ठाकुरबाड़ी में युवाओ के द्वारा जल, चाय, कॉफ़ी, और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गयी इसके अलावे बाल भारती, मक्खातकिया, नयाटोला  इत्यादि कई जगहों पर मनाया गया | जहां इस होलिका दहन की ज्वाला में लोगों  को नयी फसल की बालियों को सेंकते देखा गया | वही बाद में इन लोगों द्वारा इस होलिका की जलती ज्वाला को बर्तन में उठा कर अपने घरों को भी ले गए |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *