पटना: मैट्रिक का रिजल्ट 15 जून तक आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बोर्ड सूत्रों के अनुसार 15 से एक या दो दिन पहले भी रिजल्ट आ सकता है।
इंटर रिजल्ट में जिस तरह टॉपर विवाद हुआ, उसके बाद बोर्ड किसी तरह की हड़बड़ी की स्थिति में नहीं है। बोर्ड से यह खबर छानकर रही है कि मैट्रिक में किसी तरह का विवाद नहीं हो इसके लिए फूंक फूंक कर कदम रखा जा रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92

बता दें कि मैट्रिक टॉपरों के लिए सरकार ने पुरस्कार की पहले ही घोषणा कर रखी है। टॉपर को एक लाख नकद, लैपटॉप और किंडल इ बुक रीडर दिया जायेगा। वही दूसरे टॉपर को 50 हज़ार, लैपटॉप और इ बुक रीडर दिया जायेगा। तीसरे टॉपर को भी लैपटॉप, इ बुक के साथ 15 हज़ार दिए जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
