गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्य का मंगलवार को जल संसाधन विभाग, पटना मुख्यालय से आई उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और विभागीय मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान टीम के इंजीनियरों ने कटावरोधी कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहे कार्य का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया।

उड़नदस्ता टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

जल संसाधन विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि तटबंध सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी करने और विभागीय मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....