नवगछिया: नवगछिया युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के निवासी त्रिपुरारि कुमार भारती को एक अज्ञात फोन कॉल से जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की बाबत युवा जदयू के जिलाध्यक्ष ने रंगरा ओपी थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

त्रिपुरारि कुमार भारती का कहना है कि वे मंगलवार को पटना से लौट रहे थे. खगड़िया के राजेंद्र चौक के पास दिन के करीब 2:00 बजे त्रिपुरारी भारती के मोबाइल नंबर 9939404306 पर एक अज्ञात नंबर 7371867134 से कॉल आया. कॉल करने वाला व्यक्ति लगातार गाली गलोच कर रहा था.

इसी क्रम में कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारी हत्या करने के लिए कल तुमको तीन बार घर खोजने गए. लेकिन तुम घर पर मिले नहीं. आज तुम जहां भी हो वहीं पर तुम को गोली मार दूंगा. त्रिपुरारि कुमार भारती ने कहा कि उक्त अज्ञात कॉल से 1 मिनट 2 सेकंड तक बातचीत हुई. इस क्रम में कॉल करने वाले व्यक्ति ने सिर्फ गाली-गलौज और जान मारने की धमकी दी.

त्रिपुरारि कुमार भारती ने कहा कि इस कॉल के बाद वह काफी भयभीत हो गए हैं. उन्हें जान का खतरा है. त्रिपुरारि कुमार भारती ने कहा कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है. फिर भी उसे इस तरह के कॉल आए यह आश्चर्यजनक है. इधर युवा जदयू के मीडिया प्रवक्ता विश्वास जाने कहा कि कुछ लोग त्रिपुरारि कुमार भारती की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उनसे घबरा गए इसलिए उन्हें जान मारने की धमकी दी गई होगी. पूरे मामले पर रंगरा ओपी के थानाध्यक्ष अजयकुमार आजाद ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *