ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा पंचायत के दुर्गा मंदिर में मां दुर्गे (शैलपुत्री) की आराधना शुरू होते हीं आरती की पहली संध्या में उमड़े श्रद्धालुओं को किचड व मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के अवैध कब्जे को लेकर, काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला कमिटी की लापारवाही से सही विधि- व्यवस्था नहीं हो पा रही है. वहीं मेला अध्यक्ष अनुपस्थित दिखे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में कितना जागरूकता है.

जबकि ग्रामीणों द्वारा वर्षों से हीं बार-बार मंदिर परिसर में मिट्टी डालकर, पानी का निकास खोलने को कहा जा रहा हैं. वहीं मंदिर परिसर में मवेशियों व चार पहिया वाहनों के रख-रखाव के लिए लोगों ने मंदिर के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाएं हुए हैं. जिसको कोई कुछ कहने वाले नहीं हैं.

मालूम हो कि कदवा के तिनों पंचायतों के बीच एक यही दुर्गा मंदिर है, जहां करीब पचास गांवों के लोग संध्या के समय मां की आरती में शामिल होने पहुंचते हैं. और अष्टमी से दशमी पूजा तक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. वहीं बिजेपी नेता रौशन कुमार, पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, सोनू कुमार जयसवाल व अनिल कुमार साहू के साथ अन्य लोगों ने वहां के जिला परिषद व मुखिया से मंदिर परिसर में जल्द मिट्टी डालकर, अवैध कब्जे को हटाने की मांग कर रहे हैं. जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *