नवगछिया:  अंजनी कश्यप,  एंटी करप्शन ब्रांच ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके साढू सुरेंद्र बंसल के खिलाफ पीडब्लूडी घोटाले में कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की. एसीबी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट को आज सूचित किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य के खिलाफ कथित पीडब्ल्यूडी घोटाला मामले में दर्ज शिकायत पर उसने तीन प्राथमिकी दर्ज की है.

वकीलों ने कोर्ट को बताया कि अभी तक जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के खिलाफ निश्चित आरोप है लेकिन पुलिस ने अभी तक ‘दबाव’ की वजह से कुछ नहीं किया है.  एसीबी ने राहुल शर्मा की शिकायत के आधार पर यह रिपोर्ट दाखिल की है. एसीबी ने कोर्ट को बताया कि उसने इस मामले में 3 प्राथमिकी दर्ज करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कई दस्तावेजों को जब्त किया है.
शिकायतकर्ता राहुल शर्मा पर हुए हमले के मामले में नोएडा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.

कोर्ट ने एसीबी को शिकायकर्ता पर खतरे का नए सिरे से आकलन करने का निर्देश दिया. अदालत को बताया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने शिकायकर्ता पर हाल ही में गोलियां चलाई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *