भागलपुर : बाल्टी कारखाना के एसबीआई के समीप आत्महत्या करने वाली एसकेपी विद्या विहार के दसवीं की छात्रा कोमल कुमारी का रिजल्ट बोर्ड परीक्षा में अच्छा नहीं रहा। शनिवार को निकले परिणाम में उसे गणित में कंपार्ट लग गया है। अब परिवार वाले आत्महत्या का कारण खराब रिजल्ट को ही मान रहे थे। उनका कहना है कि कोमल को पूर्व में ही आभास हो गया था कि उसका रिजल्ट खराब होने वाला है। मगर परिवार वाले आश्चर्य में हैं कि उसने कभी घर में यह बात क्यों नहीं बतायी। उनका कहना है कि रिजल्ट खराब ही होता तो क्या होता। फिर से परीक्षा देती। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया।
Total Downloads: 92
बबरगंज के नए थानेदार बने उत्तम
आदमपुर थाने में जेएसआइ के पद पर तैनात उत्तम कुमार को बबरगंज थाने की कमान सौंपी गयी है। यहां के थानेदार को एक ट्रक को बेवजह पकड़कर थाने में रखने के आरोप में डीआइजी ने निलंबित कर दिया था।

मधुसूदनपुर थाना प्रभारी निलंबित, मो. नसीम को कमान
शराब पीने का विरोध करने वाले चाय दुकानदार को मधुसूदनपुर के भीमकित्ता में अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस मामले में एसएसपी मनोज कुमार ने थानेदार हारूण मुस्ताक को अपराधियों को पकड़ने के लिए 48 घंटे के अंदर पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा के अंदर अपराधियों को नहीं पकड़ने पर थानेदार को एसएसपी ने शनिवार को निलंबित कर दिया। वहां का नया थानेदार मो. नसीम को बनाया गया है। वे घोघा थाने में पुअनि हैं।
आदमपुर से छात्रा गायब
आदमपुर के मशाकचक से एक छात्रा गायब हो गयी है। वह शनिवार को सुबह से लापता है। परिजनों ने आदमपुर थाने में मामले में सनहा दर्ज करवाया है।
