नवगछिया: अंजनी, पूर्णिया में एक मानवता की शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है जहाँ एक अस्पताल प्रशासन के लापरवाही की वजह से शव को शव वाहन की जगह बाइक पर ही ले जाना पढ़ा. खबरों के मुताबिक सुशीला देवी नामका महिला को उनके परिवार वालों ने पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.

परिवार वालों का आरोप है कि जब महिला कि मौत हो गई तो अस्पताल प्रशासन ने शव को ले जाने के लिए उन्हें शववाहन तक नहीं दिया. परिवार वालों ने ये भी बताया की जब शव वाहन नहीं मिला तो उन्होंने शव को दोपहिये पर ही बांध कर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव श्रीनगर लाया. जब इसके मामले के बारे में अस्पताल प्रशासन के सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होंने सीधे इस मामले से पल्ला झाड़ लिया और इस मामले में कुछ बोलने से साफ़ इंकार कर दिया. इस मामले को गंभीरता को लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले के जाँच के लिए समिति गठित कार दी है और कहा है की आने वाले सोमवार तक रिपोर्ट सौपे

