प्रेमी ने प्रेमिका के साथ शादी करने के लिए दहेज की बड़ी डिमांड रखी, जिसे सुनकर प्रेमिका के पैरों तले की जमीन खिसक गई। प्रेमी ने प्रेमिका से कहा कि मुझसे शादी करनी है तो दो लाख रुपये कैश और एक फोरव्हीलर गाड़ी दहेज में पिताजी से मांगकर लाओ, नहीं लाई तो मेरा-तुम्हारा रिश्ता खत्म।
Total Downloads: 378
दहेज की रकम और गाड़ी नहीं देने पर एक साल से जारी प्रेम-प्रसंग को एक ही झटके में खत्म करने की धमकी देकर शादी से भी इनकार कर दिया। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर लड़के को बंधक बना कर आनन-फानन में दोनों की शादी करवा दी। घटना थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव व वारिसनगर थाना के सतमलपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार खानपुर थाना के सलेमपट्टी गांव निवासी प्रेमी मुकेश कुमार को एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों का मिलन व बातचीत छुप-छुप कर जारी था।
