खरीक : थाना क्षेत्र के नरकटिया से बीते 13 नवंबर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकले चार लापता युवकों के अपहृत होने के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. लापता युवकों के परिजनों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका होने लगी है.परिजनों के घर पर कोहराम मचा हुआ है .लापता युवकों को खोजने के लिए परिजन एक जिले से दूसरे जिले तक अलग अलग दिशाओं में घूम रहे हैं. रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं .
Total Downloads: 386
जहां थोड़ी सी भी भनक मिल रही है.वहां पर जाकर पता कर रहे हैं.लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिल रहा हैजिससे परिजनों को अब लगने लगा है कि कहीं ना कहीं उसके साथ गलत हो रहा है.
अपहरण कर हत्या की आशंका नरकटिया के चारों लापता युवक प्रदीप कुमार झा,श्रवण कुमार चौधरी,सौरभ कुमार राय,और छोटू कुमार के लापता होने की रात के करीब 9:00 बजे से ही उन चारों युवकों का मोबाइल एकाएक स्विच ऑफ हो गया सभी युवक नरकटिया से खगरिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत छुट्टी शिवराजपुर जा रहे थे परिजनों ने बताया उसे उसके पुत्रों ने बताया था की ठूठी सिराज पुर के पवन सिंह का पुत्र रोहित कुमार का स्विच ऑफ हो गया है.उसके घर पर सम्पर्क करने करने ठूठी सिराजपुर में रोहित सिंह और उसके घर के सभी लोग फरार है. इससे अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका प्रबल हो गई है.

लापता युवकों का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है नरकटिया में परिजनों का बुरा हाल है युवकों की माताएं दहाड़ मार कर रो रही है.सभी परिजन बदहवास और बेहाल है. परिजनों ने एसपी से लगाई सुरक्षा और बरामदगी की गुहार लापता युवकों के परिजन अमित कुमार झा दिलीप कुमार झा, बंटी कुमार, शिवेश कुमार, रजनीश कुमार,समेत सभी परिजनों ने शुक्रवार को एसपी सुधीर कुमार से मिलकर लापता युवको के सकुशल बरामदगी और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

