
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
खरीक : खरीक में एसबीआई बैंक का लिंक बीते एक सप्ताह से फेल है.बाढ़ प्रभावित लोग दूर दराज से कई किलोमीटर पैदल चल कर एसबीआई बैंक खरीक बाज़ार आते है लेकिन एसबीआई बैंक प्रबंधन की लापरवाही से खरीक बाजार में बैंकिंग कार्य टप्प है. बोते एक सप्ताह से अधिक समय से खरीक बाज़ार का एटीएम खराब है. ग्राहक परेशान है. बीमार बाढ़ पीड़ितों की सांसे अटकी हुई है. ग्राहकों का कहना है कि प्रबंधक शतीश कुमार सिंह ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे है. हमलोग इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक और डीएम से करेंगे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
