नारायणपुर : प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंन्दिर के पुरब साईड ठाकुड़बारी की जमीन पर बिभाष चंन्द्र झा द्वारा अर्द्ध निर्मित मकान में बुधवार की अहले सुबह पंजाब के पानीपत जिले के उरलान खुर्द निवासी किशन प्रसाद के पुत्र सुरेश प्रसाद (50)का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में बरामद किया.प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्र द्वारा बिहपुर थाना को अज्ञात शव मिलने की सुचना दुरभाष पर दी गई.

मौके पर पहुंचे बिहपुर थानाध्यक्ष सुचित कुमार, अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व छानबीन की.शव बिभाष चंन्द्र झा के निर्माणाधीन मकान में पाए जाने से चौक चौराहे पर तरह तरह के चर्चा हो रहे थे.जाँचोपरांत मृतक का जुता,फुलपेंट एवं अंडरवियर 50 मीटर की दुरी पर 14 नंबर सड़क किनारे पानी टंकी के पास गढ्ढे में पाया गया.शरीर के नाट,सिर,हाथ सहित शरीर के कई हिस्से में खरोंच के निशान पाया गया.

मृतक के पेंट से वोटर आई कार्ड व पच्चास रुपये बरामद बिहपुर पुलिस ने किया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक बिक्षिप्त था जो मंगलवार की शाम से ही बीरबन्ना चौक,सतियारा चौक एवं भ्रमरपुर दुर्गा मन्दिर चौक पर दुकान में देखा गया था.बिहपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.दुसरी और चौक चौराहे पर नशाखोरी गिरोह द्वारा लूट कर हत्या कोई बिश्वास में बुलाकर हत्या तो कोई बिक्षिप्त व नशाखुरानी के शिकार की आशंका बता रहे थे.थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. नशाखुरानी गिरोह द्वारा ट्रेन में शिकार होने का कयास लगाया जा रहा है. मिले पहचान पत्र से स्पष्ट नहीं प्रतीत हो रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *