खरीक थाना के दासपुर निवासी राजीव पंडित की दूसरी पत्नी कंचन देवी की भी मौत रविवार को जहर खाने से हो गई। महिला के पिता हरेराम पंडित ने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राजीव पंडित की पहली पत्नी की भी मौत कुछ वर्ष पूर्व जहर खाने से हुई थी। मृतिका के पिता ने बताया कि विगत 16 अक्तूबर को दिवाली-छठ को लेकर दिल्ली से वापस आने के बाद से पति राजीव कंचन को छोटी-मोटी बातों को लेकर पिटने लगा था।
Total Downloads: 119
जिसकी जानकारी कंचन ने उन्हें फोन पर दी थी। मारपीट से परेशान होकर रविवार को कंचन ने जहर खा लिया। जिसके बाद ससुरालवालों ने उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मायागंज अस्पताल में बरारी पुलिस ने पिता का फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि कंचन की भी यह दूसरी शादी थी।


