नारायणपुर- प्रखंड के भवानीपुर निवासी शातिर अपराधी मन्नू सिंह की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर मधेपुरा जिले के रत्तवारा थाना क्षेत्र के भवानीपुर बासा (कोदराभित्ता) में शनिवार की देर रात्रि बासा पर सोए अवस्था में हत्या कर दी.मौके पर घटनास्थल पर आलमनगर पुलिस व रतवारा पुलिस छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा. रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का शव सोंपा. इधर भवानीपुर आवास पर परिजन माँ अंबिका देवी, पत्नी पुतूल देवी, बहन सरिता, पिंकी, रिंकी,डेजी बच्चे प्रियम,रोहित्य, रायसाहब का रो रो कर बुरा हाल था.

ग्रामीण सुत्र के अनुसार संदीप सिंह उर्फ मन्नू बचपन से ही अपराधी प्रवृति का था जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों कांड भवानीपुर, बिहपुर,रत्तवारा, सोनामुखी, आलमनगर में दर्ज है. मन्नू एवं संतोष उर्फ बुटुल सिंह नारायणपुर के घुड़सवार गिरोह शबनम यादव का सरगना बताया जा रहा है. तीन भाई में दो भाई अपराध की दुनिया में कदम रख बादशाह बन कोसी दियारा में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर शरण लिए हुए थे.भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश से मामले के बारे मैं पुछा गया तो उन्होंनें बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है आपही लोग बता रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *