शिफ्ट डिजायर व पीक आप की टक्कर में चार गंभीर, रेफर
– पूर्णिया से बेगूसराय जा रहे थे कार सवार
– रंगरा ओपी के रंगरा चौक एनएच 31 पर हुई दुर्घटना

नवगछिया : रंगरा ओपी क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप एनएच 31 पर शनिवार की अहले सुबह शिफ्ट डिजायर व पीक आप की टक्कर में शिफ्ट डिजायर पर सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रंगरा ओपी प्रभारी ए के आजाद पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घायलों में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा निवासी सुधीर कुमार पिता स्व रामोतार कुमर एवं इनके पुत्र एकलव्य कुमार , मुसफिल थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी संस्कारी कुमार पिता डोमन राम एवं मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवसी चालक दीपक कुमार पिता जगदीश सिंह शामिल है.

सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में होने के बाद घायलो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. वहीं दुर्घटना की सूचना पर घायलों के परिजन अहले सुबह नवगछिया पहुंच गए थे. घायलो को रेफर करने के बाद परिजन उसे अपने साथ लेकर बेगूसराय रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात सभी लोग पूर्णिया में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि के तीन बजे वे लोग अपने शिफ्ट डिजायर गाड़ी से बेगूसराय के लिए निकले. सुबह करीब चार बजे के आसपास वे लोग रंगरा पहुंचे जहां रंगरा चौक से थोड़ा आगे बढ़ने पर एनएच 31 पर किनारे खड़ी पीक आप वेन में तेज रफ्तार में धक्का मार दिया. जिससे कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में चालक दीपक कुमार की स्थिति  गंभीर बताई जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *