नवगछिया :  नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन 9 लोगों ने एनआर कटाया, वही 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा. नामांकन पर्चा भरने वालों में  वार्ड नंबर 2 से मिथून कुमार नामांकन पर्चा भरा जिसका प्रस्तावक सुन्दर कुमार सिंह, सर्मथक विनोद कुमार सिंह थे. वहीं वार्ड नंबर 5 से गोला दास ने नामांकन पर्चा भरा जिसका प्रस्तावक राखी देवी, सर्मथक तत्पस दास थे.वार्ड नंबर 8 से मो नौशाद आलम ने नामांकन परचा भरा जिसका प्रस्तावक रजवान आलम, सर्मथक इनसुल थे. वार्ड 10 से विनोद कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा भरा जिसका प्रस्तावक शकीलदीप पासवान, सर्मथक सूधीर कुमार सिंह थे. वार्ड नंबर 11 से मनोरमा देवी ने नामांकन पर्च भरा जिसका प्रस्तावक राजशेखर आजाद, सर्मथक अमरकांत मंडल थे.

वार्ड नंबर 17 से राधा देवी ने नामांकन पर्चा भरा जिसका प्रस्तावक विक्रम कुमार केजरीवाल, सर्मथक राजेश कुमार चिरानिया थे.वार्ड नंबर 18 से मुरारी चिरानिया ने अपना नामांकन पर्चा भरा जिसका प्रस्तावक रमेश चिरानिया, सर्मथक दीपक कुमार केजरीवाल थे. वहीं वार्ड नंबर 23 से बेबी देवी ने नामंकन दिया जिसके  प्रस्तावक नरेश पासवान, सर्मथक विमला देवी रही इसके अलावा एन आर कटाने वालों में वार्ड नंबर 12 से मधू कुमारी,वार्ड नंबर 12 से जावेद अख्तर, वार्ड नंबर 13 से नूर जहां, वार्ड नंबर 20 से संजय कुमार जयसवाल ,वार्ड नंबर 19 से जीवन ज्योती  , वार्ड नंबर 23 से राजेन्द्र कुमार हरी, वार्ड नंबर 5 से अत्रपूरना देवी, वार्ड नंबर 9 से जयमाल देवी ,वार्ड नंबर 2 से माको सिंह ने अपना एनआर कटाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *