दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल में लगी आग जिंदा जला युवक, एक घायल
Total Downloads: 70
नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास गुरुवार की देर शाम करीब 5:30 बजे पूर्णिया की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और नवगछिया की ओर से जा रही पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल में एकाएक आग लग गई. जिससे मोटरसाइकिल सवार चालक मोटरसाइकिल के साथ ही जलकर मौके पर ही खाक गया. वहीं पीछे बैठा युवक दुर्घटना होने से दूर जा गिरा जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. वही पिकअप वैन भी सड़क किनारे जा कर पलट गई. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रंगरा थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लग रहे जाम को धीरे-धीरे हटाया. देर शाम तक सड़क पर आवागमन पूर्वत हो गया था. मृतक की पहचान खगरिया जिला के मथुरापुर गांव के निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान इसी गांव के गोविंद कुमार के रूप में की गई है. इधर पुलिस अस्तर से सबके मलवे को एकत्रित कर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है. मौके पर पहुंचे थानेदार अजय कुमार आजाद ने दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है
मोटरसाइकिल में आग लगने का कारण बना शराब

पूर्णिया की ओर से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार युवकों के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब मौजूद थी. जिस कारण दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई. थाना प्रभारी ने बताया कि रंगरा थाना से पुलिस जीप निकलने के बाद दोनों युवकों द्वारा ऐसा लग रहा था कि पुलिस जीप में धक्का मार देगा मगर किसी तरह बचाते हुए तेज रफ़्तार की चाल में आगे बढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शराब की बोतल फूटने से मोटरसाइकिल में आग लग गई. जिस कारण मोटरसाइकिल चालक मौके पर ही जलकर राख हो गया. आग इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल जाए गए युवक की स्थिति काफी नाजुक है. घायल युवक ने अपना नाम गोविंद कुमार पिता कपिल देव पासवान घर खगड़िया जिला के मथुरापुर बताया. वही जल कर राख हुए युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल युवक ने बताया कि वह अपने ननिहाल बिहपुर के हरियो में जा रहा था. काफी नाजुक स्थिति होने के कारण युवक को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है. मगर अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि दोनों शराब की बोतलों को लेकर कहां से आ रहे थे. वहीं पुलिस द्वारा जलकर खाक हो गए युवक के परिजनों को सूचना देने में लगी हुई थी वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक ने भी शराब पी हुई थी. जिसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. शराब के नशे में दोनों युवक तेजी से शराब की खेप को कहीं ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे. मगर रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए. मौके पर कई शराब की टूटी बोतलें बरामद की गई है. देर रात थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही थी
https://www.youtube.com/watch?v=kY1JWB68dAo

