नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड से शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की को झंडापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को नवगछिया जीरोमाइल के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियो गांव निवासी रजनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 28 अप्रैल को नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झंडापुर थाना पुलिस ने नवगछिया जीरोमाइल के समीप छापेमारी कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी रजनीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिग का आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....