नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर मे शुक्रवार कॊ लगभग 11:40 बजे नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरन लिपिक राधे श्याम ठकुर शाँति देवी, विनोद कुमार, अभिजीत कुमार, राजेश कुमार जयसवाल अनुपस्थित पाए गए जबकि बीडीओ अवकाश मे थे. कार्यालय में विभिन्न जगह काफी गँदगी पाया गया. वहीं अँचल कार्यालय मे पंजी के अनुसर सभी कर्मी उपस्थित थे व कार्यो के निपटारे मे लग हुए थे. आर्टीपीएस कांउटर पर बेतरतीब ढँग से अधिक मात्रा मे अभिलेख रखा हुआ था जिसे सीओ रामजपी पासवान कॊ अभिलेख का संधारित कर रेकर्ड रूम मे संधारित कर रखने का निर्देश दिया.वहीं मनरेगा कार्यलय में कार्यक्रम पदाधिकारी राजकुमार चौधरी अनुपस्थित थे एवं कर्यालय काफी अस्तव्यस्त के साथ कर्यालय परिसर मे काफी गँदगी फैली हुई थी.अर्धनिर्मित मनरेगा भवन कॊ एक माह के अंदर पुर्ण कर उसमें कर्यालय शिफ्ट करने का निर्देश दिया. जबकि कृषि कर्यालय मे ताला लटका हुआ था वही कृषि पदाधिकारी कृषि सलाहकार समेत अन्य कर्मी अनुपस्तिथ थे. सीडीपीओ कार्यालय मे सहायक श्यामानंदन दास 21नवम्बर से अनुपस्थित हैं. परीवेक्षिका कुमारी संगीता एवं पुष्पाँजलि कुमारी अनुपस्थित थी जबकि परीवेक्षिका पिंकी कुमारी उपस्थिति दर्ज कर क्षेत्र मे गई हुई थी वहीँ कर्यालय परिसर मे गँदगी का अम्बार लगा हुआ था.

पीएचसी नारायणपुर मे एएनएम रेखा कुमारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थी. लेखपाल मो वली अहमद निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए लेकिन एसडीओ कॊ निकलने के दौरान उपस्थित हुए उनसे पूछे जाने पर जाम मे फँसने का कारण बताया. ओपीडी मे कुल 29 एवं आइपीडी में 89 प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध थी लेकिन साँप और कुत्ते काटने की दवाई नहीं रहने के कारण जल्द स्वास्थ प्रबंधक कॊ लाने निर्देश दिया । लेबर रूम मे पंजी के अनुसार 181 महिला का प्रसव स्वास्थ केंद्र में कराया गया. स्वास्थ केंद्र मे एक्सरे बँद था जिसके कारण मरीजो कॊ कठिनाइयों का सामना करना पर रहा था. वहीँ रोगी द्वारा भोजन मे किसी प्रकार की कोई कमी की शिकायत नही किया.

स्वास्थ प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार से एक्सरे के सम्बन्ध मे पूछा गया तो आउट सोर्सिंग के माध्यम से होने की बात कही गई व भुगतान नहीं होने के कारण एक्सरे करना छोड़ देने की बात कही गई. बीआरसी नारायणपुर मे लेखपाल व प्रखंड साधन सेवी उपस्थित थे. बीआरसी मे बच्चो के लिए छह नवम्बर से चौबीस नवम्बर के बीच प्राप्त हुए पुस्तके का स्टॉक बीआरसी मे जमा था जिसे अविलम्ब सभी विद्यालयो में भेजने का निर्देश बीआरपी कॊ दिया गया. वहीं मध्य विद्यालय बीरबन्ना बीआरसी परिसर मे होते हुए भी चार शिक्षक के जगह दो शिक्षक ही मौजूद थे जबकि दो शिक्षक प्रियरंजन व राजकुमार अनुपस्थित पाए गए.

कक्षा एक से चार तक सम्मिलित क्लास शिक्षक फूलकुमार के द्वारा लिया जा रहा था जिसमे 59 बच्चे उपस्थित थे.कक्षा पाँच से आठ तक का क्लास मे प्रधानाध्यापिका रेणु झा ले रही थी. जिसमें 47 बच्चे उपस्थित थे जबकि 90 प्रतिशत बच्चे पोशाक मे नहीं पाए गए. एक से चार तक के बच्चे कॊ फर्श पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा था एसडीओ ने विद्यालय मे शिक्षक का कम पदस्थापन होने के बावजूद एक साथ दो शिक्षकों की छुट्टी स्वीकृत कर देना प्रधानाध्यापिका के गम्भीर लापरवाही कॊ दर्शाना बताया. साथ ही प्रखंड संसाधन केंद्र के केम्पस मे विद्यालय भवन होने के बावजूद विद्यालय मे सही ढँग से पढ़ाई नही होना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्य कॊ दर्शाता है .

वहीँ कौशल विकास केन्द में निरीक्षण के दौरान मात्र पाँच बच्चे उपस्थित थे.केन्द पर बच्चो कॊ पढ़ाने के लिए कोई भी इंस्ट्रक्टर नहीं था बच्चो के द्वारा बताया गया की वे 10:30 बजे से बैठे हुए हैं.इस सम्बन्ध मे पूछे जानेपर बताया गया कि जी इरा सोफ्टवेयर काम नहीं करने के कारण इन्हे कुछ भी पढ़ाया नहीं गया है.साथ ही केंद्र पर कोई भी इंस्ट्रक्टर उपस्थित नहीं थे स्पष्ट है की मुख्यमत्री के सात निश्चय योजना मे शामिल कौशल विकास केंद्र कॊ स्थापना कर्यक्रम का कार्यान्वयन केंद्र संचालक के द्वारा सही ढँग से नहीं किया जा रहा है सिर्फ कौशल विकास के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. एसडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मी से तीन दिनो के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा एवं कृषि कर्यालय मे ताला बँद रहने की स्थिति के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत अन्य कर्मी का चौबीस नवम्बर का वेतन स्थगित होने की बात बताई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *