,, एसपी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Whatsapp group Join

img_20161004_34279

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा पूजा के अवसर पर पुजा समिति द्वारा सोमवार को बालिका  काॅलेज के  ग्राउण्ड में  राज्यस्तरीय बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में भागलपुर ने नवगछिया को चार सेटों में 3-1 से हराकर विजेता बना. प्रतियोगिता का उद्घघाटन नवगछिया पुलिस  कप्तान पंकज सिन्हा व नारायणपुर बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने झंडोतोलन व गुब्बारे के गुछ्छे छोड़  व द्विप प्रज्जवलित कर किया साथ ही दोनों टीमों के खिड़ालियों से हाथ मिला कर परिचय पात्र हुआ. समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार झा व संचालन आकाशवाणी कालाकार सह भजन सम्राट डाॅ हिमांशु मोहन मिश्र ने किया. प्रतियोगिता में पटना आईजी, पटना डीजी,छपरा, सारण, किशनगंज, बेगूसराय, भागलपुर व नवगछिया टीम ने भाग लिया है. मुख्य अतिथि एसपी पंकज सिन्हा ने कहा कि भ्रमरपुर में खेल के प्रति युवाओं को जो उत्साह है. उससे नवगछिया पुलिस जिला के अन्य गाँव को सीख लेने की सलाह दी. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल को लगन से खेल इलाके का नाम रौशन करेंगे जिसे गाँव व जिले का नाम होगा. मौके पर इंटरनेशनल लेवल कोच अजय राय व नील कमल राय, नेशनल रेफरी संदीप, नीलेश, प्रणव, एस एन पोद्दार एवं अमित मिंटु ने खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाये. समारोह में पशुपतिनाथ झा,रामकिंकर मिश्र, नवनीत झा,सौरभ झा झुन्ना, रिक्कु झा,अभिषेक मिश्र शानु,तरूण, आशीष झा बौआ, संजय झा,प्रसन्नझा, उत्सव आनंद, ब्रजेश कुमार एवं अन्य मौजूद थे. मंगलवार को नवगछिया एसडीओ राधवेन्द्र सिंह तथा बुधवार को समापन समारोह में भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त अजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet