नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलनी निवासी हरिलाल पंडित के घर में चोरों का उपद्रव देखने को मिला. देर रात घर में घुस कर चोरों ने घर से नगदी व जेवरात गायब कर दिया. पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक हरिलाल पंडित ने बताया कि चोरी किसी ऐसे व्यक्ति ने की है जिसे घर की पूरी जानकारी है. पिरित शिक्षक ने बताया कि वह अपने घर के नीचे वाले कमरे में सो रहा था.

सबेरे जगने पर देखा की ऊपर वाले कमरा खुला हुआ है और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है.अपने घर में रखे सामान की मिलनी करने पर छह हजार पांच सौ और आलमारी में बहु के रखे लगभग डेढ़ लाख के जेवरात गायब हो चुके थे. इसके अलावा हरिलाल पंडित ने बताया कि चोरों द्वारा नोकिया कंपनी का एक मोबाईल फोन भी चोरी की गयी है जिसमे वोडाफोन कंपनी का जिसका नम्बर 76848089 लगा हुआ था. जिसके बाद नवगछिया थाना लिखित आवेदन देकर चोरी की बात बताई गयी.

इसके अलावा प्रोफेसर कॉलनी स्थित बैथल मिशन स्कूल के शिक्षक बबलू कुमार ने बताया कि उसके स्कूल से चार दिन पूर्व चोरों द्वारा 15 हजार रूपये के टैब व दो मोबाईल भी चोरी की गयी है. वहीं इससे पहले भी राजेंद्र कॉलनी में डकैती व चोरी जैसी कई घटनाएं हो चुकीं हैं.

नवगछिया में चोरी की घटना बढ़ते देख लोगों में भय का माहौल बढ़ चुका है. नवगछिया मुख्य बाजार के कई दुकानों पर भी चोरों ने अपना हाथ साफ किया है. वहीं नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. जाँच कर कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *