नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी अनिल यादव व वीरेंद्र यादव हत्याकांड में परबत्ता पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि 25 नवंबर 2011 में जगतपुर निवासी द्वारा तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था. जिसमें अनिक यादव व वीरेंद्र यादव की मौत मौके पर ही हो गई थी. वही जयकरण यादव घायल हो गया था. जिसके बाद उनके परिजनों ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही पवन यादव, रितेश यादव, राजेश यादव व धनेश्वर यादव के नाम से प्राथमिकी कर की गई थी. तब से यह सभी फरार चल रहे थे. जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.परबत्ता थाना प्रभारी ए के आजाद ने कहा कि हत्याकांड में गिरफ्तार रितेश यादव ट्रक लूट कांड का भी आरोपी है ल.वैभव होटल से लेकर जान्हवी चौक तक ट्रक चालकों के साथ होने वाले लूटपाट में इसकी अहम भूमिका रहती है. 24 अप्रैल 2016 में ट्रक चालकों को चाकू मार पैसे छीनने में भी रितेश यादव पर मामला दर्ज है.इस कांड में भी उसे जेल भेजा गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *