15-naugachia-tetri-me-ghayl-pankaj-singh

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी पंकज कुमार सिंह 25 वर्ष को शाम के 4 बजे तेतरी जीरोमाइल चौक के निकट गोली मारकर घायल कर दिया. मामला विवादित जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को कटवाने को लेकर जुड़ा हुआ है. घायल पंकज कुमार सिंह को दाएं हाथ में गोली लगी है .हमलावर सभी भाड़े के अपराधी बताए जाते हैं. घायल पंकज ने बताया कि वह अपने चाचा नीरज सिंह के शीशम के अड्डे में शीशम का पेड़ कटवा रहे थे, इसी दौरान उनके ही परिवार के दूर के रिश्ते में लगने वाले चाचा अनिल सिंह के इशारे पर भाड़े के तीन चार अपराधियों ने राइफल से उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. शीशम के अड्डे से वे किसी तरह जान बचाकर भागे ,इसी दौरान अपराधियों द्वारा चलाई जा रही एक गोली उनके दाएं हाथ में लग गई. अपराधियों ने लगभग बीस-पच्चीस राउंड गोली चलाई . अंधाधुंध गोलीबारी के कारण तेतरी जीरोमाइल सहित आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम हो गया. गोली की आवाज सुनकर तेतरी जीरोमाइल पर गश्त लगा रही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडलीय अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि दाएं हाथ में गोली आर पार निकल गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पंकज कुमार सिंह और उनके चाचा नीरज कुमार सिंह से अनिल सिंह का कई सालों से जमीनी विवाद चल रहा है. अनिल सिंह ने उन लोगों को  पहले भी   मारपीट कर जख्मी कर दिया था. विवादित जमीन पर नवगछिया पुलिस ने पूर्व में धारा 144 लागू किया था. न्यायालय से नीरज कुमार सिंह के पक्ष में फैसला दिया गया था और विवादित जमीन जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को काटने का आदेश दिया गया था. इससे खार खाए अनिल सिंह मौके की तलाश में था इन लोगों ने जैसे ही शीशम का पेड़ काटना शुरु किया उसी दौरान अनिल सिंह के साथियों ने इनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पंकज सिंह ने कहा कि हम लोगों ने पहले भी प्रशासन से कई बार अनिल सिंह को पकड़ने की बात कही थी. लेकिन स्थानीय प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया.
मिली जानकारी के अनुसार शीशम के पेड़ को कटवाते हुए देख अनिल सिंह ने सुबह में ही बाहर के अपराधियों की गोलबंदी शुरू कर दी थी. घायल पंकज सिंह ने चार-पांच अपराधियों में से दो अपराधियों की पहचान बभनगामा के अमन कुमार सिंह और रूपेश कुमार के रूप में की है. सभी अपराधी अनिल सिंह के दोस्त बताए जाते हैं . जो पिछले दिनों कई बार तेतरी गांव में हथियार के साथ  घूमते देखे गए हैं.पता चला है कि इन अपराधियों का तेतरी गांव में किसी अन्य व्यक्ति के यहां संबंध भी है. जिसके माध्यम से   ये लोग यदाकदा   आते जाते रहते हैं.
फिलहाल घटना को लेकर गांव में आपसी तनाव व्याप्त है
इस पर पुलिस प्रशासन की निगाह लगी हुई है. घटना को ले नवगछिया पुलिस तेतरी में अनिल सिंह और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है परंतु सभी अपराधी फरार बताए रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *