खरीक थाना के तेलघी पंचायत के नया टोला तेलघी निवासी मनोज साह की विवाहिता पुत्री रूपम कुमारी (19) की चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी गयी। आरोप है कि नौकरी की लालच में उसके भैंसूर (जेठ) ने बड़हिया के समीप ट्रेन से धकेलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में रूपम की मां और भाई के बयान पर बड़हिया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। भाई अक्षय ने बताया कि भैंसूर एवं पति को आरोपी बनाया गया है।

घटना के बाद आरोपी जेठ ने रूपम के मायके वालो को बीमार पति को छोड़ कर कहीं भाग जाने की सूचना फोन पर देकर गुमराह करने का प्रयास किया। मृतक रूपम के पति सुबोध साह बरियारपुर के रतनगंज का निवासी है एवं मुंगेर के तारापुर में मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सुबोध मूलतः मुंगेर के जमालपुर का स्थाई निवासी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से नया टोला तेलघी में मातम पसरा हुआ है।

छह माह पूर्व हुई थी रूपम की शादी

जानकारी के अनुसार करीब छह माह पूर्व रूपम की शादी सुबोध साह से हुई थी। पिता मनोज साह ने अपनी इकलौती पुत्री की धूमधाम के साथ शादी की थी। दोनों का दाम्पत्य जीवन खुशी से बीत रहा था। एक सप्ताह पहले सुबोध की अचानक तबीयत खराब होने पर स्थानीय डॉक्टर ने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। रूपम पति सुबोध को अपने भैसूर अशोक साह के साथ इलाज के लिए लखनऊ लेकर गई। वहां चिकित्सक ने उसे लीवर कैंसर बताते हुए घर ले जाने की सलाह दी। चिकित्सक ने बताया की दो माह से अधिक इसके जीवित रहने की उम्मीद नहीं है, जिस पर सभी ट्रेन से वापस घर लौट रहे थे जिस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया।

मरने से दो घंटे पहले रूपम ने अपनी मां से की थी बात

घर वापस लौटने के दौरान रूपम ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने रोते हुए पूरी बात बताई थी। फिर करीब दो घंटे बाद उसके भैंसूर एवं पति ने फोन कर मैयके वालों को कहा कि रूपम ट्रेन से उतर कर कहीं भाग गई। इस जानकारी के बाद परिजन खोजबीन के लिए गये। इस दौरान गंगा सराय हॉल्ट के समीप रूपम का शव बरामद हुआ। रेल पुलिस ने सीमा क्षेत्र से शव बाहर रहने की बात कहकर शव को बड़हिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया। मायके वालों ने मुंगेर गंगा घाट पर शनिवार के संध्या समय शव का अंतिम संस्कार किया। इकलौते भाई अक्षय कुमार ने अपनी बहन को मुखाग्गिनी दिया।

नौकरी की लालच में हुई है हत्या

रूपम की हत्या उसके भैसूर ने नौकरी की लालच में कर दी। ऐसी लोगों द्वारा यहां चर्चा की जा रही है। लोगों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा दो माह से अधिक समय तक सुबोध के जिन्दा नहीं रहने की बात कहे जाने पर उसके भैसूर को आशंका हो गई कि नौकरी उसकी पत्नी को हो जाएगी इस कारण उसने रूपम को चलती ट्रेन से धक्का मारकर नीचे फेंक दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *