नारायणपुर- जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रों का समागम समारोह पुर्वक मनाया गया.जिसमे पूर्ववर्ती छात्र छात्राओँ का तिलक एवं बैज लगाकर बंद बाजे के साथ स्वागत किया गया.समारोह का उद्घाटन एसडीओ मुकेश कुमार,बीडीओ सतेंद्र सिंह,थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश, प्राचार्य डॉ.ब्रजेश कुमार ने पूर्ववर्ती छात्रों के साथ सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया.अपने सम्बोधन में प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने अतिथि व पुर्ववर्ती छात्र के स्वागत करते हुए विद्यालय के उपलब्धियों को विस्तार से बताया तथा भरोषा दिलाया कि इस तरह के आयोजन अब प्रत्येक वर्ष होंगे साथ ही उन्होंने अपील किया की अधिक से अधिक संख्या में पूर्ववर्ती छात्र सम्मिलित होकर कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों का मनोबल बढाऐं.

कार्यक्रम की शुरुआत में बिधालय की छात्रा ने स्वागत गान सरस्वती वंदना से किया.आई आई टी रुड़की में एमटेक कर रहे रोहन कुमार ,इंग्लिश से स्नातकोत्तर कर रहे विक्की कुमार नेअपने अनुभवों के आधार पर विद्यालय में अनुशाशन को अति महत्वपूर्ण बताया.जे एल एन एम सी एच चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर से पास किये डॉ रमाशेखर सुमन ने भी छात्र छात्रा को आपस में मिलकर एक दुसरे का सहयोग कर पढाई के साथ मनोरंजन भी अति महत्वपूर्ण बताया साथ ही आगंतुक पूर्ववर्ती छात्रों ने विद्यालय जीवन के अनुभवो को बताते हुए छात्र छात्राओं को पढाई के तौर तरीके भी बताये तथा विद्यालयी जीवन में मोबाइल के प्रयोग से दूर रहने की सलाह दी.

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूर्ववर्ती छात्र रूपेश द्वारा प्रस्तुत गीत ने समां बाँध दिया ।पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसडीओ मुकेश कुमार ने छात्रो को दैनिक एवं अनुशासन में रहने की सलाह दी.साथ ही उन्होंने अनुशासन भंग करने पर उचित दंड को भी उचित बताया.छात्रों को उन्होंने हर संभव सुविधा देने का भी आस्वासन दिया.उपप्राचार्य बिपिन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन तथा अगले वर्ष पुनर्मिलन के प्रण के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री अजीत कुमार की भूमिका काबिले तारीफ थी.आशुतोष दुबे सर की स्काउट एवं गाइड टीम के साथ कार्यक्रम के सफल संचालन में कोई कसर नही छोड़ा।इस अवसर पर विद्यालय के बायो शिक्षक डा.उमाशंकर प्रसाद सहित समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति एवं दायित्व निर्वहन सराहनीय रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *