नारायणपुर (संवाद सूत्र)Pushparaj Kumar: शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के द्वारा प्रखण्ड स्थित मिशन के प्रधान कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मिशन सचिव सह मैटी इलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र यादव, पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ सीताराम पंडित ने संयुक्त रूप से दीप-प्रज्वलित कर की गई।
वही इससे पूर्व प्रातः 6 से 7 बजे तक संस्थान के निर्देशानुसार योग शिक्षक डॉ सुधांशु कुमार एवं डॉ शिवराज कुमार के द्वारा प्रखण्ड के सनलाइट मैदान में मधुमेह रोग से बचाव व रोग को ठीक करने के लिए योगाभ्यास करवाया गया और नियमित योग व प्राकृतिक आहार के बारे भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मिशन सचिव सह मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मधुमेह का रोग शताब्दियों पूर्व भी होता था, किन्तु आज यह विश्व के समृद्ध और विकसित कहे जाने वाले देशों में बहुतायत से होने वाला रोग हो गया हैं। इसका कारण यह है कि आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों ने समृद्धि और मानसिक तनावों को बढावा दिया हैं। लोगो के पास कड़ी मेहनत के काम नही होने के कारण यह रोग निरन्तर वृद्धि कर रहा हैं वर्तमान में अपने देश में 5 करोड से भी अधिक लोगों में यह रोग फैल चुका हैं। इस रोग के कारण व्यक्ति का शरीर अनेकों रोगों का शिकार हो जाता हैं। वर्तमान समय में यह रोग बहुत तेजी से और कम आयु के लोगो में भी फैल रहा हैं। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में मधुमेह का अब तक कोई निश्चित उपचार नहीं मिला हैं। चिकित्सा विज्ञान का उपचार प्रतिदिन इन्सुलिन तथा अन्य दवाओं के प्रयोग तक ही सीमित रह गया हैं। इससे मधुमेह की जड को नहीं उखाडा जा सकता, इसलिए पूरे विश्व में मधुमेह रोग का केवल एक ही उपचार है भारतीय चिकित्सा पद्धति यानि योग व प्राकृतिक चिकित्सा के नियमित अभ्यास व आहार चर्या के माध्य से ही बचा जा सकता हैं। आने वाले समय में मानव हित के लिए इस रोग से बचाव अतिआवश्यक हैं।

वही मौके पर डॉ सीताराम पंडित ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार बहुत आवश्यक हैं क्योंकि व्यक्ति अनियमित भोजन करने से बीमार होता हैं यदि ऋतु के अनुसार नियमित दिनचर्या के अनुसार भोजन करते हैं तो व्यक्ति के बीमार होने की संभावना बहुत ही कम होती हैं। इसलिए व्यक्ति को प्रकृति के अनुसार जीवन यापन करना चाहिए ताकि घातक बीमारियों से बचाव किया जा सके।

इस कार्यक्रम में मधुर मिलन नायक, प्रेमशंकर कुमार, डॉ हरिबोल यादव, डॉ राम उदय शर्मा, पप्पू पोद्दार, त्रिवेणी देवी, सत्यभामा देवी, दीपक प्रेमशंकर, संजीव कुमार, सौरव कुमार, सीताराम साह, श्रवण कुमार, मंटू साह आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति देखी गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *