img-20161105-wa0007

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा बिषहरी स्थान के पास 14 नंबर सड़क से करीब सौ मीटर दूरी पर बगीचे में मिले अज्ञात महिला की सिर कटी लाश की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी. रविवार को यह सूचना आयी थी कि उक्त महिला ढोलबज्जा की है लेकिन जब पुलिस स्तर से पूछ ताछ की गयी तो बात गलत निकली. दूसरी तरफ पुलिस स्तर से इस मामले में आस पास के थानों में वार्लेस किया गया है. अभी तक शव नवगछिया थाने में ही सुरक्षित रखा गया है. बरामदगी के 72 घंटे बाद शव का दाह संस्कार किया जायेगा. पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिर्पोट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस का मामना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट से इस संबंध में कई तरह के खुलासे होंगे. इधर पुलिस स्तर से यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शुक्रवार की रात्रि किन किन लोगों का मोबाइल शव बरामदगी वाले स्थल के लोकेशन पर है. शव को ले कर तरह तरह की बात की जा रही है. लोगों का कहना है कि महिला की हत्या शुक्रवार को मध्यरात्रि में ही की गयी होगी. क्योंकि उक्त स्थल पर ग्यारह बजे रात तक सड़क पर चहलकदमी रहती है. इधर नवगछिया पुलिस का दावा है कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *