नारायणपुर – प्रखंड के मध्य विद्यालय मौजमाबाद बालक में एमडीएम आरपी रंजीत मालाकार सोमवार को मध्याह्नन भोजन अनुश्नवण जाँच के लिए लगभग 11;30बजे पहुँचे.जहाँ मध्यान्ह भोजन मे भारी अनियमितता व बर्तन खरिददारी में पकड़े जाने पर प्रधानाध्यापक प्रभाष दास और पुर्व प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी के बीच एमडीएम में कटौती से बचे रुपये कॊ लेकर दोनो आपस मे ही बिवाद करने लगे जो हिंसक झड़प का रुप ले लिया. हँगामा होते देख एमडीएम आरपी विद्यालय से चुपके से खिसक गए. वहीं हंगामा व हल्ला सुनकर आसपास के कई ग्रामीण व अभिभावक एकत्रित हो बिधालय पहुंचे व दोनों कॊ समझाबुझाकर मामले को शाँत किया.वहीं बिधालय के छात्र छात्रा व ग्रामीणों ने बताया की दोनो के बीच विद्यालय परिसर में ही बराबर झड़प के साथ एक दुसरे के बीच लप्पड़ थप्पर होते रहता है.
Total Downloads: 116
साथ ही दोनों शिक्षक बिधालय में एटेंन्डेंन्स बनाकर बिधालय से खिसक जाते हैं. वहीँ बताया की एक से अष्टम वर्ग मे कुल तीन सौ उन्नीस छात्र व छात्राओ के पठन पाठन के लिए विद्यालय मे तीन शिक्षक और एक शिक्षिका कार्यरत हैं लेकिन मात्र दो शिक्षक राजैश कुमार व ब्रजेश कुमार ही विद्यालय पढ़ाने आते हैं. बिधालय में एक शौचालय व चापाकलहैं लेकिन एट भी साफसुथरा नहीं है.

चापाकल से गंदे पानी निकलते हैं.वहीं पुर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी ने बताया कि मैं भागलपुर से प्रतिदिन आन जान करती हुं बेवजह प्रधानाध्यापक प्रभाष दास महिला होने का फायदा उठाकर बिवाद करते रहते हैं. वहीं प्रधानाध्यापक प्रभाष दास ने कहा पुर्व प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी बर्तन खरिददारी सहित अन्य मामले में पैसे निकाल ली है व बिधालय में समान उपलब्ध नहीं कराया है.जिसको लेकर बिवाद होते रहता है.
मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दस बजे अभिभावक व बिधालय अध्यक्ष के समक्ष दोनों को मामले को सुलझाया जाएगा. वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रखंड प्रमुख दोनों बिवादित शिक्षकों को दो बिधालय में डिप्टेशन कर दे जिससे बिधालय में पठन पाठन में सुधार होगी।

