ससुराल वाले प्रेमी से बात करने से मना करते थे जिससे नाराज विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी और वह उसके बाद भी प्रेमी से लगातार बात करती थी।
Total Downloads: 119
घटना विश्वविद्यालय पुलिस चौकी इलाके के परबत्ती काली स्थान के पीछे की है जहां रविवार को अमरदीप कुमार की पत्नी प्रीति (22) ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। उसकी शादी एक साल पहले ही अमरदीप के साथ हुई थी। प्रीति पटना के कोहरा पुल के समीप की रहने वाली है।
प्रीति के खुदकुशी की खबर मिलने के बाद जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने पति अमरदीप कुमार को हिरासत में ले लिया है। ससुराल वालों का कहना है कि प्रीति का पटना में किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे लोग लड़की को उस लड़के से बात करने के लिए मना करते थे। मगर वह लगातार उससे बात करती थी और उससे बात करने की जिद पर अड़ी हुई थी।

पुलिस खुदकुशी के सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। मायके वालों से पूछताछ के बाद ही इस मामले में कुछ और जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल प्रीति के मायके वाले अभी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस उनका इंतजार कर रही है। वहीं शव को भी पुलिस पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी कर रही है।

