06-naugachia-narayanpur-men-chapeemari-2

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपराध जगत में  कम समय में अपनी पहचान बनाने वाला लत्तरा निवासी पुरुषोत्तम यादव उर्फ छोटूवा पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से बार-बार फरार होने में सफल रहता है. यही हाल गुरुवार को भी रहा, पुलिस को छोटवा और कमांडो के पहुचने की सुचना नवगछिया के तेतरी में आने की सूचना मिली थी. इसके बाद नवगछिया पुलिस ने छोटवा की गिरफ्तारी के लिए तेतरी में देर रात तक छापेमारी की. मगर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हर बार की तरह वहां से फरार हो गया था. जिसके कारण पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. मालूम हो की छोटवा और कमांडो बाहुबली नेता विनोद यादव की हत्या में नामजद आरोपी है. साथ ही छोटवा हत्या और लूट जैसी घटनाओं में पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है. कई बार पुलिस को छोटवा के ठिकाने  की सूचना मिली है, मगर पुलिस सूत्र से कहीं अधिक छटवा का सत्र मजबूत रहा है. जिससे वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही जगह को खाली कर फरार हो जाता है. आखिर कौन पुलिस की गतिविधियों की जानकारी उस तक पहुंचा रहा है. यह चिंता का विषय है. कहीं पुलिस महकमे से ही तो नहीं खबर पहुंचाई जा रही हो. जिससे वह बड़े आराम से क्षेत्र में घूम रहा है.

छोटवा का नवगछिया क्षेत्र में दिखना पुलिस के लिए बना सिरदर्द

कई हत्याओं व लूटकांड का मुख्य आरोपी छोटू यादव का नवगछिया में एक बार फिर से सक्रिय होना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. शुक्रवार को गुरुवार को पुलिस सूत्रों की माने तो छोटू यादव अपने साथी के साथ तेतरी में देखा गया था. मालूम हो कि तेतरी, पकड़ा में विनोद यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी मंटू सिंह का घर है. वही पुलिस सूत्र बताते हैं कि मंटू सिंह, कमांडो राय व छोटवा तीनों एक जगह छुपे हुए हैं. जो नवगछिया में कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. इसके लिए वह तैयारी में जुटा हुआ है. नवगछिया पुलिस मंटू प्रमुख के घर की कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन दिया गया है. इससे पूर्व मंटू सिंह द्वारा अपने घर का सामान सहित दरवाजे खिड़की तक उखाड़ अपने साथ ले गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर बड़े हत्याकांड को अंजाम देने की फिराक में है

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशू ने बताया कि सूचना मिली थी. सूचनास्थल में छापेमारी की गई. मगर गिरफ्तार नहीं हो पाया. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet