नवगछिया : जो लोग किसी कारणवश नोटबंदी की वजह से बंद पुराने 1000-500 के नोट नहीं बदल पाए हैं तो उन्हें एक बार मौका मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि जो लोग नोटबंदी के समय पुराने 500-1000 के नोट नहीं जमा करा पाए, क्या उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलना चाहिए?
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस सवाल पर केंद्र सरकार ने 10 दिनों की मोहलत मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाकर 2 हफ्ते कर दिया है.बता दें कि इस मामले की अगली 18 जुलाई को होगी. सुनवाई के बाद ही यह तय हो पाएगा कि जिन लोगों के पास अभी भी पुराने 500-1000 के नोट हैं, उनका क्या किया जाए?

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि केवल वही लोग नोट बदल पाएंगे जो यह साबित कर सकें कि उनकी रखी पूरी तरह से वैध है| कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों के पास वाजिब कारण है नोट बदलने का उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नही होगी,इस मामले में कोर्ट ने केंद्र और आरबीआई दोनों से बीच का रास्ता निकालने को कहा है ताकि उन लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े|

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *