बिहार के अररिया जिले में प्रेमी जोड़ों को दबंगों ने जो सजा दी है, उसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। पहले तो दबंगों ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की। इस दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद भी जब उनलोगों का मन नहीं भरा तो युवक की आंख में तेजाब डाल दिया। उसे जबरन तेजाब भी पिला दिया। प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Total Downloads: 75
जानकारी के अनुसार, नरपतगंज की मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित यादव टोला निवासी जहरा यादव की पत्नी पारसमणि देवी (30) का पड़ोस के ही घनश्याम सिंह (35) के साथ कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर कई बार गांव में पंचायत भी की गई थी।
पंचायत ने दोनों को दूर रहने के लिए कहा था, बावजूद दोनों मिलते रहते थे। घटना की रात को भी घनश्याम अपनी प्रेमिका पारसमणि से मिलने पहुंचा था। इसी बीच महिला का पति जहरा यादव भी घर पहुंचा। जहरा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीण दोनों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। पारसमणि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घनश्याम अधमरा हो गया।

पानी मांगने पर लोगों ने उसकी आंखों और मुंह में तेजाब डाल दिया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उसे बेहतर चिकित्सा के लिए फारबिसगंज रेफर कर दिया गया।
चिकित्सा प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार युवक के मुंह में तेजाब के जख्म मिले हैं। परिजन ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार के अनुसार युवक को जख्मी हालत में पीएचसी लाया गया। महिला का शव जलाने के मामले की जांच की जा रही है।
कई साल से चल रही थी लव स्टोरी
प्रेमी जोड़ी की लव स्टोरी पिछले कई साल से चल रही थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति का होने के चलते ऐसा संभव न था। इसी बीच दोनों की अलग-अलग शादी हो गई। हालांकि शादी के बाद भी वे छिपकर मिलते थे। पिछले दिनों महिला अपने मायके आई हुई थी। इस वारदात के बाद लड़का और लड़की दोनों गांव के लोग कुछ बोलने से बच रहे हैं।

