तीन श्रेणियों में 1.40 लाख पदों पर रेलवे 15 दिसंबर से भर्ती शुरू करेगा. इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शनिवार को कहा कि रेलवे करीब 1.40 लाख पदों पर भर्ती के लिये 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराना शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि इन पदों के लिये करीब 2.42 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 35208 पद गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) जैसे गार्ड, कार्यालय लिपिक, वाणिज्यिक लिपिक और अन्य, 1663 पद पृथक और मंत्रालयी श्रेणी जैसे आशुलिपिक आदि और 1,03,769 पद वर्ग-एक के हैं जिनमें पटरियों का रखरखाव करने वाले, प्वाइंटमैन आदि आते हैं.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अब तक परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी थी. यादव ने कहा, तीनों श्रेणियों के पदों के लिये कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी. यादव ने कहा कि हमनें विभिन्न श्रेणियों में 1,40,640 पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं. इनकी अधिसूचना कोविड से पहले जारी की गई थी। इन आवेदनों की जांच का काम पूरा हो गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण कंप्यूटर आधारित परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी.

नयी सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध नहीं:

इधर कोरोना संकट के बीच सरकारी नौकरियों में प्रतंबित की अफवाहों के बाद वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार के किसी भी पदों को भरने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है. कर्मचारी चयन आयोग, यूपीएससी, आरएलवी भर्ती बोर्ड जैसे सरकारी एजेंसियों के माध्यम से समान्य भर्तियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी.

वित्त मंत्रालय ने दी ये सफाई :

वित्त मंत्रालय ने बताया कि 4 सितंबर 2020 को जारी मंत्रालय के व्यय परिपत्र पदों के निर्माण के लिए आंतरिक प्रक्रिया से संबंधित है. यह किसी भी तरह से भर्ती को न तो प्रभावित करता है और न ही रद्द करता है. नियुक्ति को लेकर यह बयान फाइनेंस मिनिस्ट्री को इसलिए भी जारी करना पड़ा क्योंकि पदों पर नियुक्ति को लेकर अलग- अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *