गोल्डन गंज स्टेशन पर आरपीएफ ने की कार्रवाई
नवगछिया आरपीएफ ने संदिग्ध अवस्था में पाए गए लोगों की जांच
Total Downloads: 87
नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के सोनपुर मंडल स्थित गोल्डन गंज स्टेशन पर नवगछिया से स्कौट कर जा रही आरपीएफ द्वारा राजधानी गाडी संख्या 12435 में 3 आरोपियों के पास से 41 किलो गांजा ट्रॉली बैग से बरामद किया गया है. नवगछिया आरपीएफ सुधाकर यादव जो स्कौट में मौजूद थे .

उन्हाेने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कटिहार से छपरा तक नवगछिया आरपीएफ द्वारा स्कौट सुरक्षा में रहती है .जिस को लेकर बुधवार की सुबह राजधानी में स्कॉट के दौरान गोल्डन गंज स्टेशन पर बोगी नंबर एच 4 में बर्थ नंबर 2, 4, 6 में बैठे तीन व्यक्ति जिनके पास तीन ट्रॉली बैग मौजूद थी उन पर संदेह होते ही उनकी तलाशी ली गई जिसके बाद सभी के पास से बैग में छुपाकर दिल्ली ले जा रहे 41 किलो गांजा जप्त कर लिया गया है. वही तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है .सभी आरोपी कुंज बिहार के रहने वाले है .जिसमें मिथुन मजुमा, दमईल हक व सकिहल हक है. आरपीएफ पुलिस ने बताया कि तीनों का टिकट दिल्ली तक बना हुआ था. तीनों पर छपरा जीआरपी थाना में केस नंबर 30 /17 मामला दर्ज कर लिया गया है.

