naugachia-6

नारायणपुर : प्रखंड के रामूचक गाँव में अधिग्रहण वाली जमीन पर चकरामी के विस्थापित 32 परिवार का निरीक्षण एसडीओ राधवेन्द्र सिंह ने किया. नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया नरेन्द्र कुमार ने विस्थापितों के लिए चार चापाकल की मांग किया. एसडीओ ने पीएचईडी से दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही सुबह से शाम मजिस्ट्रेट के रूप में सोमवार से प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामपुकार राम व बीसीओ यशवंत नारायण सिंह से जानकारी  प्राप्त की. बीडीओ सत्येन्द्र सिंह को मनरेगा योजना से सड़क तथा बिजली विभाग से आवश्यकतानुसार पोल देकर  बिजली व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया. एनएचएआई के अंबुज कुमार से कार्य कराने की स्थिति से अवगत हुआ. एन एच से रामुचक जाने वाली मागॆ में मिट्टी देकर  भरने को कहा गया मौके पर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम सअनि अनिल सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *