श्री चौबे ने कहा भय के साए में जी रहे हैं लोग

नवगछिया: बक्सर सांसद अश्वनी कुमार चौबे ने नवगछिया में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि विनोद यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी सुमित कुमार उर्फ रूपेश फौजी पूरी तरह से निर्दोष है. जिस दिन हत्या हुई वह सेना में अपनी ड्यूटी कर रहा था.

श्री चौबे ने रूपेश के वायरल वीडीओ का हवाला देते हुए कहा कि रूपेश का वीडिओ चीख चीख कर व्यवस्था की पोल खोल रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन हथबपर हाथ धरे बैठी है. श्री चौबे ने कहा कि विनोद यादव का उत्तराधिकारी खुल कर गुंडा गर्दी कर रहा है और पुलिस भी उसका सहयोग कर रही है. जान बूझ कर रूपेश को फसांया जा रहा है. श्री चौबे ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल भी विनोद यादव के उत्तराधिकारी के विरुद्ध नवगछिया नगर पंचायत वार्ड नंबर 22 से चुनाव लड़ रहे हैं. विनोद को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी मिल रही है. विनोद को जान माल का खतरा है. ऐसी स्थिति में उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना चाहिए. श्री चौबे ने कहा कि पूरे बिहार में लोग भय के माहौल में जी रहे हैं और राज्य सरकार अपनी  मनमानी कर रही है |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *