नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक दियारा से शादी की नियत से अपहृत महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया वहीं मौके से आरोपी युवक सर्वेश मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया है.
Total Downloads: 115
परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि गोनरचक दियारा निवासी पंकज कुमार मंडल ने 15 दिसंबर को अपनी काजल देवी को बहलाफुसला कर शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने गौनरचक निवासी सर्वेश मंडल को नामजद किया था.

पुलिस ने शनिवार को अपहृत महिला के सर्वेश मंडल के घर से बरामद किया गया एवं सर्वेश को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सर्वेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वही महिला का न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही.

