भागलपुर : श्रावणी मेला 9 जुलाई से शुरू होगा पर उद्घाटन 8 जुलाई को किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी ने बुधवार को सुल्तानगंज में दी। वे मेला पूर्व तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मेले के उद्घाटन के लिए पर्यटन और नगर विकास विभाग के मंत्री के आने की सहमति मिल चुकी है।

डीएम आदेश तितरमारे ने कहा कि कांवरियों की सुविधा के लिए ऑफ लाइन मोबाइल एप बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांवरियों को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। बाढ़ नियंत्रण विभाग को 7 जुलाई तक घाटों को सही करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बार तकनीक पर जोर दिया गया है। चार पीटीजेड केमरे कांवरियों की सुरक्षा को लगाए जाएंगे। कांवरियों की सुरक्षा एक हजार पुलिस बल को बाहर के मंगाया गया है। बुधवार को अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *