नारायणपुर – प्रखंड के नगरपाडा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गाँव के वार्ड नंबर नौ के लगभग दौ सौ घर व वार्ड 11 के लगभग 25 घरों में बिजली नहीं होने के कारण भ्रमरपुर गांव में बिजली विभाग के एसडीओ संजीव कुमार व नारायणपुर जेई के विरुद्ध  समाजसेवी नवनीत झा के नेतृत्व में  नारेबाजी कर पुतला दहन किया.

मौके पर  उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ हर घर बिजली की बात कर विकास की दावा करती है.वहीं भ्रमरपुर पंचायत के वार्ड नौ एवं  ग्यारह  के जनता आज भी लालटेन युग में जी रही है वहाँ विद्युतीकरण नहीं हुआ है. इसके लिये पूर्व में कई बार सहायक विद्युत अभियंता नवगछिया ,कार्यपालक विद्युत अभियंता भागलपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर ,कनीय अभियंता नारायणपुर को आवेदन दिया जा चुका है लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है. जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता, उन्हें केवल बोट लेने वक्त जनता याद आती है. इससे सरकार व प्रतिनिधी के विकास के दावे का पोल खुलता है.अगर बिजली बिभाग के  पदाधिकारी समस्या का निदान    जल्द नहीं किया गया अभाविप  कायॆकर्ता के साथ ग्रामीण चरणबद्ध  आन्दोलन करेगी. मौके पर मनोहर झा, वार्ड प्रतिनिधी प्रभु शर्मा, देवेंद्र यादव, स्वरूप यादव, नागे यादव, तनय कुमार, उत्सव आनंद, उषा देवी, आशा देवी प्रियंका देवी, प्रीतम चंदन मुकुन्द अनुज सहित अन्य  ग्रामीण उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *