नारायणपुर – शिव प्राण मेटी मिशन ऑफ इंडिया नारायणपुर के तत्वावधान में बुधवार को अभाविप कायॆकर्ता ने कहा पाकिस्तान अपनी ओछी एवं कायरता पूर्ण व्यवहार बंद करो वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेगे.पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, हिंदुस्तान जिन्दाबाद आदि नारो को बुलंद किया गया.
Total Downloads: 85
साथ ही बापू द्वार चौक मधुरापुर बाजार में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन कार्यक्रम में बोलते हुए मिशन सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि भारत प्रारंभ से ही शांति, प्रेम और अहिंसा के रास्ते सम्पूर्ण विश्व मे शांति एवं सबका विकास चाहती है लेकिन पाकिस्तान शुरू से ही आतंकवादी को प्रश्रय देकर सम्पूर्ण विश्व मे अशांति फैला रहा है.इन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सेना पर कायरता एवं बर्बरतापूर्ण हमला कर भारत को बार बार चुनौती दे रहा है.अभी भी पाकिस्तान होश में आ जाय नही तो भारत के वीर जांबाज के द्वारा उन्हें विश्व मानचित्र से ही हटा कर नष्ट नाबूद कर दिया जाएगा.इस अवसर पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले व झंडे का दहन किया गया. इस अवसर पर गोपाल कुमार भारती, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय रविदास, मधुर मिलन नायक, अभिषेक कुमार, पुष्पराज कुमार, पंकज कुमार, दिलीप दास, प्रमोद कुमार, कैलाश कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार इत्यादि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।


