img-20161220-wa0014

नवगछिया: कोसी शिक्षक स्वभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ नीतेश कुमार यादव ने आज लखीसराय जिले में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि शिक्षकों के हक़ और हकूक के लिए सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाय।नित दिन शिक्षकों का अपमान हो रहा है, आये दिन पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों को प्रताड़ित करबाया जाता है। सत्ताधारी नेता शिक्षकों को गुमराह कर रहें है,उन्हें यह नही पता है कि शिक्षक भगवान् का रूप है।अब अपमान का घुट बहुत पी चुके।शिक्षक हीत में मुझे जो भी लड़ाई लड़नी परे मैं तैयार हूँ।समान काम समान वेतन पर शिक्षक एमएलसी चुप हैं क्योंकि सत्ता और पद लुलुप्ता की वजह से मुँह नही खुल रहा है शिक्षक अब जान चुकी विरासत वाली राजनीति नही चलेगी।शिक्षकों के हीत में मैं दिन रात लगा हूँ।डॉ नीतेश के साथ अन्य शिक्षकों में डॉ कामता प्रसाद, कुंदन कुमार, डॉ विनय कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ रंजन कुमार, राजाराम यादव, रमेश कुमार, निरंजन कुमार, निवाश वर्मा, कौशलेंद्र पांडे, प्राचार्य बिंदु कुमारी,मनोरमा कुमारी,पंचायती राज्य जिला अध्यक्ष मोहन यादव उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *